अगर शरीर में है खून की कमी, तो आज से ही इन चीजों को अपने आहार में शामिल करें.

अगर शरीर में है खून की कमी, तो आज से ही इन चीजों को अपने आहार में शामिल करें. 

शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है। खून की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं और कई दिनों तक ऐसे ही रहने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण कमजोरी, चक्कर आना, अनिद्रा, थकान जैसी समस्याएं आम लक्षण हैं। आज रक्त परीक्षण से भी इसका पता लगाया जा सकता है।



खून की कमी से होने वाले अन्य लक्षणों की बात करें तो शरीर पर पीलापन, आंखों के नीचे काले घेरे, होंठ काले आदि हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करते हैं तो यह समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो सकती है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जो खून बढ़ाती हैं, जिन्हें हम स्वस्थ रहने और एनीमिया को खत्म करने के लिए अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं।

टमाटर का सेवन:



अगर आप रोजाना टमाटर का सलाद या सब्जियां खाते हैं तो यह आपके शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकता है। ऐसे में अगर आप सुबह चार से पांच ताजा टमाटर का रस कुछ दिनों तक पिएं तो इसका असर जल्दी होगा। इसे आप सूप बनाकर भी पी सकते हैं.

चुकंदर का सेवन:



एनीमिया से जल्दी छुटकारा पाने के लिए रोजाना चुकंदर का जूस पिएं। आप चाहें तो इसे सलाद में भी खा सकते हैं। ऐसा करने से जल्द ही शरीर में खून की कमी दूर हो जाएगी। अगर आप इसे मीठा करना चाहते हैं, तो इसमें गुड़ डालकर पीएं, यह ज्यादा फायदेमंद होगा।

पालक का सेवन:



पालक को हीमोग्लोबिन बढ़ाने का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह विटामिन बी6, ए, सी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है।

सेब का सेवन:



सेब एनीमिया के इलाज में भी फायदेमंद होता है। अगर रोजाना एक सेब खाया जाए तो यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ खून की कमी को भी दूर करता है।

आंवले का सेवन :

अगर आप सेव नहीं खा सकते हैं तो इस समस्या को दूर करने में भी अमरूद फायदेमंद है। अगर आप रोज पका हुआ अमरूद खाते हैं तो खून की कमी जल्द ही दूर हो जाएगी।

अनार का सेवन:

अनार में आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो रक्त बनाने के लिए आवश्यक तत्व है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है।

Categories:
Similar Movies

0 comments:

Thanks for your support